मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जाएंगे छिंदवाड़ा,दुर्घटना पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Chhindwada hadsa: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा जाएंगे। वह दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। भोपाल में एयरपोर्ट पर उतरते ही सीधे छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो जाएंगे। कल शाम हुई बस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगातार कंट्रोल रूम से घायलों के संबंध में अपडेट ले रहे हैं।

[caption id="attachment_143451" align="alignnone" width="1187"] मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जाएंगे छिंदवाड़ा[/caption]

Chhindwada hadsa: घायलों कहर संभव मदद की जाए

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना के तत्काल बाद प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के साथ जबलपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम छिंदवाड़ा के लिए रवाना कर दी थी। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार अपडेट ले रहा है। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, घायलों के जीवन की रक्षा के लिए हर संभव मदद की जाए।

Chhindwada hadsa: पीड़ितों का संबल बनेंगे

अपने निर्धारित दिल्ली दौरे के कार्यक्रम में परिवर्तन कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दौरा प्रदेश के नागरिकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जवाबदेही का परिचायक है। वे संकट की इस घड़ी में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पीड़ितों का संबल बनेंगे और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

read more: मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने दी रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई