विदिशा में कांग्रेस का हल्लाबोल: गैस टंकी की निकाली अर्थी
Congress Protest: विदिशा जिले में कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। जहा बढ़ती महंगाई और स्थानीय समस्याओं को लेकर विशाल रैली निकाली गई। और गैस टंकी की अर्थी निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली के बाद धरना दिया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
[caption id="attachment_144145" align="alignnone" width="1189"]Congress Protest: विशाल रैली निकाली गई
विदिशा जिले के लटेरी मे बढ़ती महंगाई और स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर और बिजली बिलों में हुई बढ़ोतरी के साथ ही डीजल-पेट्रोल की किल्लत के विरोध में सिरोंज चौराहे से जय स्तंभ चौराहे तक विशाल रैली निकाली गई।
Congress Protest: शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर पर अपना माथा पटक-पटक कर विलाप किया।जो जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को दर्शा रहा था। रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
सांदीपनि स्कूल के खराब परीक्षा परिणाम पर नाराजगी
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यदवीर सिहं बघेल और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांदीपनि विद्यालय के खराब परीक्षा परिणाम पर गहरी नाराजगी जताई और जिम्मेदार शिक्षकों के तत्काल स्थानांतरण की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।