महिला सशक्तिकरण की प्रतिमान है सावित्रीबाई फुले-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
Death anniversary of Savitribai Phule: आज महिला सशक्तिकरण की प्रतिमान, महान समाज सेविका,सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने एक्स पर पोस्ट कर सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
[caption id="attachment_139876" align="alignnone" width="1185"]मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिखा "महिला सशक्तिकरण की प्रतिमान, महान समाज सेविका, सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
छुआछूत, सती प्रथा, बाल-विवाह जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्त कराने के लिए उनके प्रयास नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए युग का सूत्रपात करते हैं। उनके चरणों में शत्-शत् नमन।"
[caption id="attachment_139877" align="alignnone" width="1183"]Death anniversary of Savitribai Phule: महिला सशक्तिकरण की प्रतिमान सावित्रीबाई फुले
Death anniversary of Savitribai Phule: सावित्रीबाई फुले (1831-1897) भारत की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और मराठी कवयित्री थीं, जिन्हें आधुनिक भारतीय नारीवाद की जननी माना जाता है। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल खोला और जीवन भर महिला शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह, तथा छुआछूत/जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया।
read more: स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव