मध्य प्रदेश
ग्वालियर: स्कॉर्पियो की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
Gwalior scorpio accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा परशुराम चौराहे के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ।
Gwalior scorpio accident: मंदिर से लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर ऑटो रिक्शा से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ऑटो सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
पुलिस से बचने के दौरान हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी भूरा के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ने पहले बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। इसके बाद पुलिस उसका पीछा कर रही थी। भागते समय उसने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है
- इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55)
- लीला (52)
- शुभम उर्फ लाली (30)
- प्रीति कश्यप (60)
- शगुन (शुभम की पत्नी)
दो मासूम बच्चों समेत 4 लोग घायल
- प्रीति (20)
- प्रियांश (5)
- आरव (6)
- ऑटो चालक (अज्ञात)