मध्य प्रदेश

EV चार्जिंग से लगी आग,8 की मौत..CM डॉ मोहन ने जताया दुख

Indore hadsa: इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार सुबह 4 बजे भीषण हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी थी, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई, तेज धामाके के बाद.. आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में लिया। इसमें शहर के बड़े बिजनेसमैन सहित 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। इससे पहले 7 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी।

[caption id="attachment_141649" align="alignnone" width="1184"] EV चार्जिंग लगी आग,8 की मौत..CM डॉ मोहन ने जताया दुख[/caption]

सीएम डॉ मोहन ने जताया हादसे पर दुख

[caption id="attachment_141650" align="alignnone" width="1181"] CM डॉ मोहन का पोस्ट[/caption]

हादसे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जताया उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा की

"इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

Indore hadsa: कार में लगी आग तेजी से घर तक फैल गई

पुलिस के अनुसार, कार में लगी आग तेजी से घर तक फैल गई। इसने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर बाद एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।फिलहाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। और जांच कर रही है।