मध्य प्रदेश

Pipariya News : अंग्रेजी में एमए पास प्यून की गई नौकरी

MP College Peon Education Qualification : कॉलेज की कॉपियां जांचने पर हुई कार्रवाई

MP College Peon Education Qualification : नर्मदापुरम में पीजी कॉलेज के प्यून का यूनिवर्सिटी परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का एक वीडियो सामने आया। इस मामले में कॉलेज प्राचार्य व प्रोफेसर को निलंबित और अतिथि विद्वान, प्यून और बुक लिफ्टर को सस्पेंड कर दिया गया।

एमए पास प्यून की गई नौकरी

जिस प्यून को कॉपी जांचने के मामले में सस्पेंड किया गया. वह बीए और इंग्लिश से एमए कर चुका है। पढ़ाई के महत्व को समझता है, इसलिए उसने अपने साथ अपनी पत्नी को भी पढ़ाया।पिपरिया के शहीद भगत सिंह पीजी कॉलेज में पन्नालाल पठारिया प्यून था। उसका यूनिवर्सिटी में होने वाली परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने का एक वीडियो 31 जनवरी को सामने आया। विद्यार्थियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्राचार्य को बताया और विधायक ठाकुरदास नागवंशी से इसकी शिकायत की।

4 अप्रैल को निलंबित किया

विधायक ने मुद्दे पर विधानसभा में उच्च शिक्षा मंत्री से कार्रवाई की मांग की। उच्च शिक्षा विभाग ने मामले की जांच की। करीब 2 महीने चली जांच के बाद अपर सचिव वीरन सिंह भलावी ने कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार वर्मा और राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर डॉक्टर रामगुलाम पटेल को 4 अप्रैल को निलंबित किया।

बच्चों की पढ़ाई की चिंता होम लोन चुकाने का टेंशन

प्यून इस मामले के बाद काफी दुखी है। नौकरी जाने से उसके पिता की तबीयत बिगड़ने की बात भी उसने बताई।उसे नौकरी जाने के बाद अब उन्हें नौकरी की दम पर लिया होम लोन चुकाने, बच्चों की पढ़ाई की चिंता है।नौकरी के दम पर होमलोन, अब चुकाने की चिंता पन्नालाल ने बताया कि उसे नौकरी में 13-15 हजार रुपए की सैलरी मिलती थी। इसी की बदौलत डेढ़ साल पहले 7 लाख रुपए का होम लोन लेकर खुद का मकान बनाया। हर महीने इसकी किस्त कटती है, लेकिन अब नौकरी जाने से उन्हें लोन चुकाने की चिंता सता रही है। Read More:-अयोध्या राम मंदिर में 80 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग बनी: 1.5 लाख श्रद्धालु एक साथ कर सकेंगे परिक्रमा  Watch Now:- Nation Mirror पर भोपाल नगर निगम कमिश्नर Exclusive Interview Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel