मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने दी रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई

RAM NAVAMI PARV: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट पर रामनवमी की सभी प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी। [caption id="attachment_143438" align="alignnone" width="1184"] मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने दी रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई[/caption] उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा की.. "रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का जीवन संयम, समर्पण, सहयोग और मूल्यों पर अडिग रहने के भाव से परिपूर्ण था। उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ अनाचार का विरोध करने और कठिनाइयों का साहस से सामना करने की प्रेरणा दी। मध्यप्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि अयोध्या की तरह चित्रकूट धाम और ओरछा तीर्थ यहां पर हैं, जो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन और योगदान का स्मरण करवाते हैं। भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।" [caption id="attachment_143437" align="alignnone" width="1184"] मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने एक्स पर दी रामनवमी की बधाई[/caption]

RAM NAVAMI PARV: क्यों मनाई जाती है रामनवमी ?

राम नवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है, जो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान विष्णु के सातवें अवतार, श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि त्रेतायुग में इस दिन अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर भगवान राम का जन्म हुआ था। इस दिन का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के जन्म को मनाना है, जो धरती पर बुराई (रावण) के नाश और धर्म की स्थापना के लिए हुए थे।यह दिन चैत्र नवरात्रि की महानवमी भी होता है, जो देवी दुर्गा की पूजा के नौ दिनों का समापन करता है।