मुख्यमंत्री डॉ यादव ने टीम इंडिया को T20 विश्व कप 2026 जीतने पर दीं शुभकामनाएं
T20 World Cup final: T20 विश्व कप 2026 में रविवार को शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इंडिया की क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि टीम इंडिया की इस उपलब्धि ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ क्रिकेट की जीत नहीं, बल्कि पूरे भारत की सामूहिक भावना और उत्साह का प्रतीक है।
रंग पंचमी पर दीपावली जैसा उत्साह
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत से रंग पंचमी पर पूरे देश में दीपावली का उत्साह और उल्लास है। T20 World Cup 2026 जीतने की भारतीय क्रिकेट टीम और संपूर्ण देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विजय ने देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना के कारण भारत ने विश्व क्रिकेट में एक बार फिर अपना परचम लहराया है।
[caption id="attachment_139637" align="alignnone" width="1009"]