अभिजीत दीपके के परिवार की संपत्ति जांचने की मांग

पिता जूनियर इंजीनियर, फिर अभिजीत दीपके को अमेरिका पढ़ाने का खर्च कहां से आया, आर्थिक स्थिति की जांच की मांग

अमित तिवारी ने RTI के द्वारा अभिजीत दीपके के परिवार की आर्थिक स्थिति और CJP के फंड्स की जांच की मांग की।

पिता जूनियर इंजीनियर, फिर अभिजीत दीपके को अमेरिका पढ़ाने का खर्च कहां से आया, आर्थिक स्थिति की जांच की मांग

अभिजीत दीपके के परिवार की संपत्ति जांचने की मांग

कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा में रहे। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उनके पिता भगवानराव दिपके रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं। अभिजीत ने अमेरिका से पढ़ाई की। ऐसे में गुजरात के सूरत शहर में एक RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने अभिजीत के परिवार की वित्तीय स्थिति और पार्टी के नाम पर मिलने वाले कोष की जांच की मांग की। जिसको लेकर RTI दाखिल की गई।

दीपके की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग

RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार, चुनाव आयोग (ECI) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) को शिकायत भेजी। तिवारी का दावा है कि अभिजीत के पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) में जूनियर इंजीनियर थे। उनकी मासिक सैलरी करीब ₹60-65 हजार थी। ऐसे में जांच होनी चाहिए कि उन्होंने अपने बच्चों की अमेरिका में उच्च शिक्षा का खर्च कैसे उठाया।

‘CJP राजनीतिक दल की तरह काम कर रही’

अमित तिवारी ने सरकार से भगवानराव दीपके की आय और संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि CJP राजनीतिक दल की तरह काम कर रही है, लेकिन उसका चुनाव आयोग में पंजीकरण नहीं है और वह चंदा जुटाने का काम कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से कहा कि अगर CJP राजनीतिक दल की तरह काम कर रही है तो उसे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत राजनीतिक दल के रूप में रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए।

फंड पर लगे GST

साथ ही तिवारी ने CBIC से अपनी मांग में कहा कि राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने CJP को फंड के तौर पर जो 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है, उस पर भी 18% GST लगाया जाए। अमित तिवारी ने कहा कि शुरुआत में CJP का आंदोलन NEET पेपर लीक जैसे मुद्दे तक सीमित था, लेकिन बाद में आंदोलन की दिशा बदल गई।

संबंधित सामग्री

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को विवाद उपजने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन

भारतीय सिनेमा और मिमिक्री की पहली महिला कलाकार, आशा सिंह का 22 अगस्त को निधन हो गया। उन्हें मीना कुमारी की मिमिक्री के लिए जाना जाता था।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026