भारत ने जिम्बाब्वे को हराया

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया

हरारे में भारत और जिम्वाब्बे के बीच 3 मेचों की सिरीज के दूसरे मैच को भारत ने 90 रनों से जीत लिया है। भारत की तरफ से ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया और अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट झटके। प्रिंस यादव और यश ठाकुर को 2-2 विकेट मिले।  

जिम्वाब्बे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए। ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 81 रन ठोके। तिलक वर्मा 29 गेंदों पर 60 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

ईशान और तिलक की फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों पर 20 रन बनाए। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर (25) ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन, जबकि ईशान और तिलक ने चौथे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। रिंकू सिंह ने 12, तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 60 रन बनाए। इसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल है। शिवम दूबे 6 रन बनाकर नाबाद रहे।  

जिम्बाब्वे की ओर से न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्रायन बेनेट, ब्लेसिंग मुजरबानी और सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट लिया।

अभिषेक की बॉलिंग

220 रन का पीछा कर रही जिम्बाब्वे ने तेज शुरुआत की। लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। मैच का खास पल वो रहा जब अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बॉलिंग करने उतरे और विकेट झटके। तिलक वर्मा ने रयान बर्ल को पवेलियन भेजा। वहीं अभिषेक शर्मा ने ब्रैड इवांस और न्यूमैन न्यामहुरी को बोल्ड किया।  

प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और यश ठाकुर।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

संबंधित सामग्री

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन के सिंहस्थ 2028 प्रोजेक्ट में सड़क और पुल के अलाइनमेंट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिससे अतिरिक्त जमीन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

करौंदा, जो भारत में लोकप्रिय है, न केवल खाद्य संवर्धन में बल्कि आयुर्वेदिक उपयोग में भी महत्वपूर्ण है, जिसमें विटामिन सी और फाइबर समृद्ध होते हैं।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026