पीएम मोदी ने तोड़ा रिकॉर्ड

12 साल पूरे: मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए, भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।

By : नरेंद्र सिंह
12 साल पूरे: मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

4,398 दिन पूरे, रचा नया इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार जनादेश प्राप्त कर सत्ता में लौटे। 9 जून 2026 तक उनके प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल के 4,398 दिन पूरे हो चुके हैं, जो किसी भी निर्वाचित भारतीय प्रधानमंत्री का सबसे लंबा कार्यकाल है।

लगातार तीन चुनाव जीतने वाले दूसरे प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी, पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीन लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी या गठबंधन को जीत दिलाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए ने 2014, 2019 और 2024 के आम चुनावों में लगातार जीत दर्ज की।

आजाद भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। इस लिहाज से वे स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले देश के सभी प्रधानमंत्रियों का जन्म 1947 से पहले हुआ था।

एनडीए करेगा शक्ति प्रदर्शन

प्रधानमंत्री मोदी के इस रिकॉर्ड को लेकर एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सहयोगी दलों के नेताओं की 10 जून को विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसका अन्य सहयोगी दल समर्थन करेंगे।

 

संबंधित सामग्री

Toxic Box Office: सुबह के शोज में उमड़ी भारी भीड़, एडवांस बुकिंग से ₹85 करोड़ पार; ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

Toxic Box Office: सुबह के शोज में उमड़ी भारी भीड़, एडवांस बुकिंग से ₹85 करोड़ पार; ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

यश की नई फिल्म 'Toxic' ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसमें बड़ी एडवांस बुकिंग और उत्कृष्ट ओपनिंग शामिल है।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की संभावना। दर्जनों मंत्रियों के विभाग बदलने के अलावा कई को नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त को देशभर के 1500 से ज्यादा स्थानों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे, मौका होगा नेशनल स्पोर्ट्स डे का।

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, जिनकी संख्या 48.11 लाख से अधिक हो गई है। मानसून की चुनौतियाँ बावजूद यात्रा जारी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026