मानसून की मार से देश त्रस्त

देश पर मानसून की मार: आधा सूरत डूबा , गुरुग्राम जाम, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात 

देशभर में मानसून के कारण गंभीर स्थितियाँ उत्पन्न हुई हैं, जिसमें सूरत और गुरुग्राम में विशेष रूप से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

By : नरेंद्र सिंह
देश पर मानसून की मार: आधा सूरत डूबा , गुरुग्राम जाम,  कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात 

देशभर में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कहीं शहर पानी में डूब गए हैं तो कहीं हाईवे धंस गए हैं, इमारतें गिर रही हैं और भूस्खलन से जान-माल का नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

36 घंटे की बारिश ने सूरत को बनाया 'जलनगरी'

गुजरात के सूरत में महज 36 घंटे के भीतर 18 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे शहर का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया, सड़कों पर वाहन बहते नजर आए और घरों व बाजारों में पानी घुस गया। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। हालात को देखते हुए सूरत और नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं तथा लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

गुरुग्राम में हाईवे धंसा, 10 किलोमीटर लंबा जाम

लगातार बारिश के कारण गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) का एक हिस्सा धंस गया, जिससे करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई कॉलोनियों में दो-दो फीट तक पानी भर गया और एक स्कूल बस भी जलभराव में फंस गई। हालात को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों से कर्मचारियों को अगले कुछ दिनों तक वर्क फ्रॉम होम देने की सलाह दी है।

जबलपुर में पांच मंजिला इमारत गिरी, राजस्थान में बिजली बनी काल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। वहीं राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जालोर में नदी पार करते समय एक जीप पलट गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

अरुणाचल में बाढ़-भूस्खलन से 94 हजार लोग प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन ने 26 जिलों को प्रभावित किया है। अब तक 94 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं। चार लोगों की मौत, 21 लोग घायल और दो महिलाएं लापता हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। उधर केरल के वायनाड में भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग अब भी लापता हैं।

रेल-फ्लाइट सेवाएं भी प्रभावित

भारी बारिश का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा है। गुजरात में ट्रैक पर जलभराव के कारण पश्चिम रेलवे ने नौ MEMU ट्रेनें रद्द कर दी हैं। वहीं दिल्ली और मुंबई में खराब मौसम के चलते कई उड़ानों में देरी हुई है। एयरलाइंस ने यात्रियों को एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।

अगले कुछ दिन और भारी पड़ सकते हैं

मौसम विभाग के अनुसार मानसून देश के लगभग 95 प्रतिशत हिस्से में पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, कर्नाटक, झारखंड और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

 

संबंधित सामग्री

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

करौंदा, जो भारत में लोकप्रिय है, न केवल खाद्य संवर्धन में बल्कि आयुर्वेदिक उपयोग में भी महत्वपूर्ण है, जिसमें विटामिन सी और फाइबर समृद्ध होते हैं।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026