ऑपरेशन सिंदूर विवाद

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम सार्वजनिक करने पर विवाद, कांग्रेस ने लगाए आरोप

भारतीय ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए 6 जवानों के नाम सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ, कांग्रेस ने रक्षा मंत्री पर गुमराह करने का आरोप लगाया।

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों के नाम सार्वजनिक करने पर विवाद, कांग्रेस ने लगाए आरोप

ऑपरेशन सिंदूर विवाद

ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 शहीद जवानों के नाम सार्वजनिक करने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शहीदों के नाम छिपाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, ‘सरकार ने जवानों की शहादत एक साल तक सार्वजनिक नहीं की। उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार है।’

कांग्रेस ने लगाए आरोप

उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए एक बयान का वीडियो शेयर किया। इसमें राजनाथ सिंह ने सवाल के जवाब में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। पवन खेड़ा ने कहा, '2 ही संभावनाएं हैं। या तो रक्षा मंत्री को उस समय 6 जवानों की शहादत की जानकारी नहीं थी या उन्होंने संसद को गुमराह किया। दोनों ही स्थितियां बहुत गंभीर हैं।'

शहीदों की पहचान

उधर, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इस पर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह दावा गलत है कि शहीदों को पहली बार सम्मान मिला। रक्षा मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। शहीद हुए जवानों में - 

  1. लांस नायक दिनेश कुमार
  2. एविएटर मूड मुरलीनायक
  3. सार्जेंट सुरेंद्र कुमार
  4. सूबेदार मेजर पवन कुमार
  5. राइफलमैन सुनील कुमार
  6. हवलदार सुनील कुमार सिंह

रक्षा मंत्रालय का पक्ष

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 11 मई 2025 को हुई आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तत्कालीन सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने इन 6 जवानों को श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद 14 अगस्त 2025 की प्रेस विज्ञप्ति में उन्हें वीरता पुरस्कार दिए जाने की जानकारी भी सार्वजनिक की गई। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के वॉल पर साल 2025 के खंड में ऑपरेशन सिंदूर के साथ सभी 6 शहीदों के नाम लिखे गए।

संबंधित सामग्री

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, AC भी खराब; गर्मी में यात्रियों ने पैंफलेट से की हवा

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, AC भी खराब; गर्मी में यात्रियों ने पैंफलेट से की हवा

फ्लाइट IX1090 दिल्ली से इंदौर तीन घंटे लेट रही। AC खराब होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ी, देरी का कारण अस्पष्ट।

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन में सड़क से निकला फ्लाईओवर, लैंडिंग खेत में! निर्माण में गड़बड़ी से उठे सवाल

उज्जैन के सिंहस्थ 2028 प्रोजेक्ट में सड़क और पुल के अलाइनमेंट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिससे अतिरिक्त जमीन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

करौंदा, जो भारत में लोकप्रिय है, न केवल खाद्य संवर्धन में बल्कि आयुर्वेदिक उपयोग में भी महत्वपूर्ण है, जिसमें विटामिन सी और फाइबर समृद्ध होते हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026