तमिलनाडु सरकार का नया ऐलान

तमिलनाडु में विधायकों को नई कार और ₹75 हजार भत्ता, महिला MLA ने गाना गाकर जताया आभार

तमिलनाडु सरकार ने विधायकों को नई कारें और बढ़े हुए भत्ते देने की घोषणा की। साथ ही, ट्रांसजेंडर्स के बीमा कवर को भी बढ़ाया गया।

By : शिवम् पांडेय
तमिलनाडु में विधायकों को नई कार और ₹75 हजार भत्ता, महिला MLA ने गाना गाकर जताया आभार

तमिलनाडु सरकार का नया ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को राज्य के सभी विधायकों के लिए नई सरकारी कार देने का ऐलान किया। इसके साथ ही कार के रखरखाव, ईंधन और ड्राइवर के खर्च के लिए हर महीने 75 हजार रुपए का भत्ता दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले का विधानसभा में विधायकों ने स्वागत किया। इसी दौरान TVK विधायक सिंधु ने तमिल सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन (MGR) की फिल्म ‘पड़गोट्टी’ का मशहूर गीत गाकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

महिला विधायक ने गाया MGR की फिल्म का गाना

TVK विधायक सिंधु ने सदन में ‘कोडुत्तदेलाम कोडुत्तान’ गीत गाकर सरकार के फैसले के लिए धन्यवाद दिया। इस गीत का भावार्थ है- ‘उसने सब कुछ दिया, किसके लिए दिया, किसी एक के लिए नहीं, पूरे समाज के लिए।’ इस गीत को मशहूर गायक टीएम सौंदरराजन ने आवाज दी थी। सरकार की ओर से विधायकों के लिए वाहन संबंधी सुविधाओं के अलावा असिस्टेंट रखने के लिए 25 हजार रुपए का मासिक भत्ता देने की भी घोषणा की गई है।

ट्रांसजेंडर्स का बीमा कवर बढ़ाकर ₹25 लाख किया

सरकार ने ट्रांसजेंडर्स के लिए बीमा कवर को भी बढ़ाने का ऐलान किया है। अब बीमा कवर 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए सालाना किया जाएगा। इसके अलावा ट्रांसजेंडर्स को राज्य के सात सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मेडिकल और सर्जिकल इलाज की अतिरिक्त सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

‘आविन’ दूध की खरीद कीमत बढ़ी

सरकार ने दूध उत्पादकों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। ‘आविन’ के तहत दूध की खरीद कीमत 38 रुपए से बढ़ाकर 41 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। उपभोक्ताओं को दूध सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराया जाता है। सरकार के मुताबिक, इस फैसले से करीब 3.16 लाख दूध उत्पादकों को फायदा होगा। वहीं सरकार पर हर साल करीब 360 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा।

छात्रों के प्रदर्शन पर रोक वाला आदेश वापस

तमिलनाडु सरकार ने कॉलेज छात्रों और युवाओं को राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने वाला विवादित आदेश जारी होने के एक दिन बाद वापस ले लिया। 18 अगस्त को जारी सर्कुलर में स्कूल-कॉलेज के छात्रों और युवाओं को वाम दलों और CJP के प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने की बात कही गई थी। इसमें सरकारी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेजों के प्राचार्यों को छात्रों को ऐसे आयोजनों से दूर रखने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया था।

पर TVK और DMK विधायक आमने-सामने

विधानसभा में सड़क निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर TVK और DMK के विधायक आमने-सामने आ गए। चर्चा के दौरान दोनों दलों के सदस्यों के बीच तीखी बहस और हंगामा हुआ। इससे पहले मंगलवार को DMK विधायक EV वेलु और लोक निर्माण मंत्री आधव अर्जुन के बीच भी बहस हुई थी। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए जारी 5.54 करोड़ रुपए के टेंडर में कथित अनियमितताओं से जुड़ा था। विवाद बढ़ने के बाद सदन में विपक्षी सदस्यों ने वॉकआउट भी किया।

संबंधित सामग्री

कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन

कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों के लिए वेतन, भत्ते और प्रमोशन के निर्णय लिए, साथ ही सभी वर्गों के लिए जनहितैषी निर्णय किए गए।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की संभावना। दर्जनों मंत्रियों के विभाग बदलने के अलावा कई को नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026