देश-विदेश

असम में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, एक दिन पहले BJP में आए कांग्रेस सांसद को दिया मौका

Assam BJP Candidate List: असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है, जिसमें 88 नामों की घोषणा हुई थी और बाकी जल्द पूरी हुई। CM हिमंता बिस्वा सरमा ने पहले ही कहा था कि BJP सभी उम्मीदवारों की लिस्ट एक ही बार में जारी करेगी और ऐसा ही हुआ है।

बोरदोलोई को मिला टिकट

इस लिस्ट में एक दिन पहले BJP जॉइन करने वाले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को भी दिसपुर से उम्मीदवार बनाया गया। हिमंता बिस्वा अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। हिमंता छठी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उधर 25 दिन पहले BJP में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट मिला है। असम में कुल 126 सीटें हैं।

[caption id="attachment_141889" align="alignnone" width="1316"] BJP की लिस्ट[/caption]

Assam BJP Candidate List: युवा चेहरे शामिल

इस लिस्ट में कई पुराने चेहरों को दोबारा टिकट मिला हैं, साथ ही कुछ नए और युवा चेहरे भी शामिल हैं। महिलाओं और आदिवासी इलाकों को भी जगह दी गई है। पूरी लिस्ट में नाम जैसे, अश्विनी राय सरकार (गोलकगंज), उत्तम प्रसाद (धुबरी), माधवी दास (बिरसिंग जारुआ) और अंत में बिजॉय मालाकार (रामकृष्ण नगर) शामिल हैं।

BJP की दूसरी लिस्ट

उधर, केरलम विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार को कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 39 कैंडिडेट्स के नाम हैं। अब तक जारी 2 लिस्ट में पार्टी 86 कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर चुकी है। केरलम के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने धर्मडम विधानसभा सीट से अपना नॉमिनेशन दाखिल किया।

थरूर नहीं लड़ेंगे चुनाव

वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा। CM चुने गए विधायकों में से होना चाहिए।