देश-विदेश

बिहार चुनाव में PM मोदी का तीखा वार: शाह बोले – हम लगाएंगे 25 चीनी मिलें, मनोज तिवारी ने खेसारी लाल को लगाया गले

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां कीं। सीतामढ़ी से लेकर पूर्णिया तक नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। जहां PM मोदी ने राजद पर ‘जंगलराज’ और ‘कट्टा कल्चर’ का आरोप लगाया, वहीं अमित शाह ने महागठबंधन को ‘महाठगबंधन’ करार दिया।

"बिहार के बच्चों को डॉक्टर बनना चाहिए, रंगदार नहीं"

सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह चुनाव बिहार का भविष्य तय करेगा, इसलिए यह बहुत अहम है। मोदी ने कहा –
जंगलराज वालों के प्रचार के गाने सुने हैं आपने। छोटे बच्चे मंच से कह रहे हैं, हमें रंगदार बनना है। क्या बिहार के बच्चों को रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर-इंजीनियर बनना चाहिए?
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बिहार में अब "स्टार्टअप के सपने देखने वाले चाहिए, हैंड्सअप कहने वाले नहीं"। उन्होंने कहा कि राजद (RJD) के प्रचार गाने सुनकर लोग कांप जाएंगे।
हम बच्चों के हाथों में लैपटॉप दे रहे हैं, जबकि राजद वाले बच्चों के हाथों में कट्टा-दुनाली दे रहे हैं।

PM ने बताई कांग्रेस-राजद की पहचान

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और राजद पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों की पहचान सिर्फ पांच चीजों से है — “कट्टा, क्रूरता, कटुता, करप्शन और कुशासन।” मोदी ने कहा कि बिहार ने लंबे समय तक इन दलों का शासन देखा है, और अब जनता विकास चाहती है, ना कि गुंडागर्दी।

Bihar Election 2025: राहुल गांधी पर साधा निशाना

PM मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा –
बिहार आज मछली दूसरे राज्यों को भेज रहा है। बड़े-बड़े लोग भी बिहार की मछलियां देखने आ रहे हैं। तालाब में डुबकियां लगा रहे हैं। बिहार के चुनाव में डूबने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री का यह बयान उस वीडियो पर तंज के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी को मछली पालन तालाब में दिखाया गया था।

अमित शाह बोले: "दो खेमे हैं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में बिहार में 25 चीनी मिलें लगाई जाएंगी, जिनमें से एक पूर्णिया के बनमनखी में स्थापित की जाएगी। “हम विकास की बात करते हैं, लेकिन जंगलराज वाले विकास नहीं कर सकते।” शाह ने कहा कि बिहार का चुनाव अब दो खेमों में बंट चुका है — “एक तरफ बिखरा हुआ महाठगबंधन है और दूसरी ओर पांडव की तरह पूरी मजबूती से खड़ा एनडीए है।” उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की वोटिंग में ही लालू-तेजस्वी का सूपड़ा साफ हो चुका है और एनडीए 160 से अधिक सीटें जीतने की ओर है। शाह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार फिर से बनेगी।

Bihar Election 2025: वंशवाद की राजनीति का आरोप

अमित शाह ने विपक्षी दलों पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा –
लालू जी को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की चिंता है, सोनिया जी को राहुल जी को प्रधानमंत्री बनाने की चिंता है। जो अपने परिवार का भला चाहते हैं, वे बिहार का भला नहीं कर सकते।
शाह ने लोगों से अपील की कि वे विकास के लिए वोट दें, ना कि वंशवाद के लिए। [caption id="attachment_115411" align="alignnone" width="653"] अमित शाह ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित किया[/caption] [caption id="attachment_115412" align="alignnone" width="655"] शाह ने किया रोड शो[/caption]

खेसारी लाल और मनोज तिवारी आमने-सामने

राजनीतिक बयानों के बीच पटना एयरपोर्ट पर एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहां भोजपुरी स्टार और RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव की मुलाकात बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से हुई। खेसारी लाल ने मनोज तिवारी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, और मनोज तिवारी ने भी उन्हें गले लगा लिया। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। [caption id="attachment_115410" align="alignnone" width="655"] मनोज तिवारी ने खेसारी लाल को लगाया गले[/caption]

राहुल बोले-शाह के बेटे को बल्ला पकड़ना नहीं आता

Rahul Gandhi on Amit Shah’s Son : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि शाह के बेटे को बल्ला पकड़ना नहीं आता और वह क्रिकेट संभाल रहा है।  उनका तंज बीजेपी अध्यक्ष के बेटे पर था, जो हाल ही में राजनीतिक विवादों में घिरा हुआ है। राहुल ने इस बयान के जरिए भाजपा नेतृत्व की आलोचना की और उनकी छवि पर सवाल उठाए। पूरी खबर...