राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची
BJP Rajya Sabha candidates: राज्य सभा के लिए BJP ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार से पार्टी ने 2 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इनमें से एक BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होना है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी।
[caption id="attachment_138481" align="alignnone" width="1165"]
9 उम्मीदवार
- बिहार - नितिन नवीन और शिवेश कुमार
- असम - तेराश गोवाला और जोगेन मोहन
- छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी वर्मा
- हरियाणा - संजय भाटिया
- ओडिशा - प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार
- पश्चिम बंगाल - राहुल सिन्हा
को BJP ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
[caption id="attachment_138482" align="alignnone" width="1108"]5 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख
राज्यसभा चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया में केवल 1 दिन बाकी है। बिहार की 5 सीटों के लिए NDA और RJD के बीच मुकाबला है। बिहार की 5 सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी हुई थी। नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी है इसलिए नामांकन के लिए केवल 5 मार्च का दिन बाकी बचा है।
BJP Rajya Sabha candidates: 2032 तक कार्यकाल
ये सभी सीटें संबंधित सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल 6 साल का होता है। जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म हो रहा है, उनकी सीटों पर ये चुनाव कराए जा रहे हैं। निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उनके शपथ ग्रहण की तिथि से आगामी 6 सालों, यानी 2032 तक रहेगा।