देश-विदेश
चिराग और कितना लालची हो सकता है? डिप्टी CM पद को लेकर चिराग ने तोड़ी चुप्पी
Chirag Paswan on Deputy CM: बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके अलावा, BJP के नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम और 26 मंत्रियों ने शपथ ली।
डिप्टी CM पद को लेकर चिराग ने तोड़ी चुप्पी
शपथ से पहले केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को लेकर अटकलें चल थीं। यह कहा जा रहा था कि डिप्टी सीएम की पोस्ट चिराग की पार्टी के खाते में आ सकती है। चिराग पासवान ने डिप्टी सीएम पद की मांग की। अब इस पर चिराग ने चुप्पी तोड़ दी है। [caption id="attachment_118320" align="alignnone" width="624"]चिराग और कितना लालची हो सकता है?
पासवान ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा- चिराग और कितना लालची हो सकता है? अगर डिप्टी CM पोस्ट की मांग मैं करता तो यह लालच की बात होती। चिराग ने कहा-आप सोचकर देखिए, मैं कहां से आया हूं। 2021 में एक आदमी भी आपको मेरे आसपास नहीं दिखता होगा। उस वक्त ऐसा लगता था कि एक कार्यक्रम करना है तो 10 लोग कहां से आएंगे। उस वक्त मुट्ठी भर लोग मेरे साथ थे। 2021 में मेरी पार्टी टूटी, मुझे घर से निकाल दिया गया। इसके बावजूद भी 1 सांसद की पार्टी पर प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया और 5 सीटें दी, और उन पांचों सीटों पर मेरी पार्टी ने जीत दर्ज की।
Chirag Paswan on Deputy CM: ‘26 हारी हुई सीटे मिली’
चिराग पासवान ने आगे कहा कि -जीरो विधायक वाली पार्टी को 29 सीटें दी गई, जिनमें से 19 पर मेरे प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। ऐसा कहा जा रहा था की ये हारी हुई सीटें है जो सच भी था, बाहर ऐसा कहा जा रहा था कि चिराग दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे। 29 में से 26 सीटे हारी हुई थी, पर उसके बावजूद ये विश्वास होना और 29 सीटें दोना और उनमें से 19 सीटें जीत कर आते हो और 2 मंत्री भी आपकी पार्टी से बनाए जाते है। अब इसके बावजूद भी मैं गठबंधन से कुछ मांगू तो मुझसे बड़ा नाशुकरा और लालची कोई नहीं हो सकता। मुझे जो मिला है, मैं मानता हूं वह मेरे पिता का आशीर्वाद है।