देश-विदेश

वैभव को CM नीतीश ने किया सम्मानित, 50 लाख, गिफ्ट में कार

Vaibhav Meet CM Nitish: युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पटना पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CM आवास पर उनको सम्मानित किया। वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद पटना आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनको सम्मानित किया। साथ ही 50 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। 

वैभव का कमाल

CM नीतीश कुमार ने कहा कि U-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई। वो अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं। वैभव बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले हैं। हाल ही में U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रन की पारी खेली थी। उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया U-19 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही थी।

IPL की तैयारी कर रहे वैभव

वैभव सूर्यवंशी इन दिनों IPL 2026 की तैयारियों में मशगूल थे। वो राजस्थान रॉयल्स (RR) के ट्रेनिंग कैंप में जमकर पसीना बहा रहे थे। ऐसे में पटना वो बस अपने सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। हालांकि, इससे पहले जब BCA यानी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रदेश के तमाम खिलाड़ियों को सम्मानित किया था, तब वैभव पटना नहीं पहुचे थे। जबकि BCA की तरफ से वैभव का नाम सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में था। 

Vaibhav Meet CM Nitish: नई कार गिफ्ट

बता दे कि, वैभव सूर्यवंशी को एक नई कार गिफ्ट मिली है। इस खास मौके पर उनके पिता समेत परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। नई कार की चाबी मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी खुश नजर आए और उन्होंने इसे अपने लिए प्रेरणादायक पल बताया। यूथ वनडे क्रिकेट में वैभव ने बाउंड्री हिटिंग के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया। वे एक एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए।