देश-विदेश

कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश, अब तक 66 लोगों की मौत

Colombia Air Force plane crash: कोलंबिया में एक वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन में 110 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार उड़ान भरते ही विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसा साउथ अमेजन क्षेत्र में पेरू सीमा के पास प्यूर्टो लेगुइजामो इलाके में हुआ।

66 लोगों की मौत

हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, और 50 से ज्यादा घायल हो गए। जबकि 4 सैनिक अभी भी लापता बताए जा रहे है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि 58 सैनिक, 6 वायुसेना कर्मी और 2 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं। विमान रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा। प्लेन में 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे। कोलंबिया सेना ने बताया कि इस हादसे में करीब 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका है।

[caption id="attachment_142832" align="alignnone" width="960"] घायलों को किया एयरलिफ्ट[/caption]

आतंकी हमला नहीं

हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग मदद के लिए पहुंचें। कई लोग मोटरसाइकिल से घायलों को अस्पताल लेकर गए और आग बुझाने की कोशिश की। घायलों को पहले छोटे क्लीनिक में भर्ती कराया गया, फिर उन्हें बोगोटा के अस्पतालों में एयरलिफ्ट किया गया। रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज ने कहा कि अभी तक किसी आतंकी या हमले के सबूत नहीं मिले हैं। यानी फिलहाल इसे हादसा ही माना जा रहा है। हादसे के बाद आग से विमान में मौजूद गोला-बारूद फटने लगा, जिससे हालात और खतरनाक बन गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

राष्ट्रपति ने जताया दुख

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर हादसा है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी और जवानों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार सेना को मजबूत बनाने और बेहतर सुविधाएं देने पर काम कर रही है, ताकि आगे ऐसे कोई घटना न हों। राष्ट्रपति ने कहा कि सेना के हथियार और संसाधनों को आधुनिक बनाने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है, लेकिन प्रशासनिक देरी के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नागरिक या फिर सैन्य अधिकारी इस चुनौती के अनुरूप काम नहीं कर पाए, तो उन्हें हटाया जाएगा।

Colombia Air Force plane crash: जांच शुरू

यह विमान 2020 में अमेरिका ने कोलंबिया को दिया था और कुछ साल पहले इसका पूरा मेंटेनेंस (ओवरहाल) भी किया गया था। पहली नजर में ऐसा नहीं लगता कि खराब पार्ट्स की वजह से हादसा हुआ। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि टेकऑफ के तुरंत बाद विमान के इंजन क्यों फेल हो गए।