देश-विदेश

Colombia Plane Crash: भारत के बाद कोलंबिया में हुआ प्लेन क्रैश, 15 की मौत!

Colombia Plane Crash: कोलंबिया में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बड़ा प्लेन क्रैश हुआ है, इस हादसे में सांसद समेत 15 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, कोलंबिया–वेनेजुएला सीमा के पास नॉर्टे डे सैंटेंडर प्रान्त में Satena एयरलाइन का व्यावसायिक विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद आग के गोलो में बदल गया। यह घटना 28 जनवरी बुधवार को हुई।

प्लेन क्रैश में 15 की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान कुकुटा से उड़ान भरने के बाद ओकाना जा रहा था। तभी टेकऑफ के कुछ देर बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। इस घटना की पुष्टि सरकारी और एयरलाइन अधिकारियों ने की है। उन्होंने बताया कि, दुर्घटनाग्रस्त विमान Beechcraft 1900D था, जिसमें 13 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे के दौरान सभी की मौत हो गई।

कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी ने जांच शुरू की

यह कमर्शियल जेट कोलंबिया और वेनेजुएला की सीमा के पास 15 लोगों को ले जा रहा था, जो कि लापता हो गया था। कोलंबियाई विमानन अधिकारियों और राज्य एयरलाइन SATENA के मुताबिक, विमान का आखिरी रडार संपर्क ‘कैटटुम्बो’ (Catatumbo) क्षेत्र में पाया गया था। इसके बाद उस प्लेन की तलाश शुरु की गई। बता दें कि, फ्लाइट NSE 8849 ने 28 जनवरी की सुबह 11:42 बजे कुकुटा से उड़ान भरी थी, लेकिन लैंडिंग से मात्र 11 मिनट पहले संपर्क टूट गया था। तालाशी के दौरान विमान का मलबा दुर्गम और पहाड़ी इलाके कैटटुम्बो में मिला। यह क्षेत्र खराब मौसम और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों के लिए मशहूर है। कोलंबियाई नागरिक उड्डयन एजेंसी के मलबे की जांच कर दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने जताया दुख

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रे ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्विट करते हुए दुख जताया। उन्होंने लिखा कि- “मुझे इन मौतों का गहरा दुख है। उनके परिवारों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है। मृतकों की सूची में कोलंबिया के चैंबर ऑफ डेप्युटीज़ के सदस्य, 36 साल के प्रतिनिधि डायोजेन्स क्विंटरो और आने वाले चुनावों के उम्मीदवार कार्लोस साल्सेडो शामिल हैं।"     Also Read - NCC पीएम रैली में भावुक हुए मोदी, अजित पवार को दी श्रद्धांजलि