देश-विदेश

कोलकाता पहुंचा चुनाव आयोग, गो बैक के लगे नारे, ममता ने कहा - वैनिश कमीशन

EC Kolkata Protest: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। इसी को लेकर पूरी बेंच के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कोलकाता पहुंचे। इस दोरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। TMC कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए। उन्हें काले झंडे दिखाए। 

[caption id="attachment_139709" align="alignnone" width="1299"] चुनाव आयुक्त को दिखाए काले झंडे[/caption]

गो-बैक के नारे

CEC की सुरक्षा में भारी फोर्स तैनात की गई थी। प्रदर्शनकारियों को दूर रखने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए। सुबह ज्ञानेश कुमार कालीघाट काली मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर के बाहर लोग इकठ्ठा हो गए और गो-बैक के नारे लगा। इसके पहले रविवार को भी कोलकाता पहुंचने पर कुछ लोग उनके काफिले के सामने झंडे लेकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते दिखे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है। 294 सीटों पर अप्रैल में चुनाव हो सकते है। 2021 में ममता बनर्जी ने 215 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

चुनाव आयोग को कहा वैनिश कमीशन 

इधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना तीसरे दिन भी जारी है। TMC सुप्रीमो ने चुनाव आयोग को वैनिश कमीशन कहा। ममता ने आरोप लगाया कि BJP ‘इलेक्टोरल रोल से सही वोटर्स के नाम हटाने के लिए वैनिश कमीशन का गलत इस्तेमाल’ कर रही है। उनका यह कमेंट ऐसे दिन आया जब चुनाव आयोग की पूरी बेंच विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए कोलकाता आई। 

[caption id="attachment_139711" align="alignnone" width="1266"] मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना तीसरा दिन[/caption]

EC Kolkata Protest: ममता का आरोप

ममता बनर्जी ने कहा - एक देश, एक नेता, एक पार्टी के पागलपन में, BJP ने जन-विरोधी इच्छाओं को पूरा करने के लिए हर लोकतांत्रिक संस्था और संवैधानिक पद को सिस्टमैटिक तरीके से हथियार बना लिया है। ममता ने दावा किया कि BJP का आखिरी मकसद बाबासाहेब के बनाए गए संविधान को अपने पार्टी मैनिफेस्टो से बदलना है। बता दे कि, ममता ने राज्य में SIR में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के विरोध में 6 मार्च दोपहर 2 बजे से कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर धरना शुरू किया है।