लॉकडाउन की अपवाहों के बीच सरकार का बड़ा बयान, तैयार रहे
lockdown rumors: ईरान के साथ इजरायल-US की जंग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही, दुनियाभर में इसका असर नजर आ रहा। इस बीच भारत में लॉकडाउन की अफवाहें उड़ने लगीं। केंद्र सरकार ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट की वजह से देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा।
नहीं लगेगा लॉकडाउन
सरकार के 3 मंत्री निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू और हरदीप पुरी ने बयान जारी किए। कहा कि लॉकडाउन की सिर्फ अफवाहें हैं। किरेन रिजिजू ने कहा है कि हालात काबू में हैं। PM मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि डर का माहौल न बनाएं। केंद्र सरकार का लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं। दरअसल, लॉकडाउन की अफवाहें प्रधानमंत्री मोदी के 4 दिन पहले संसद में दिए गए बयान के बाद शुरू हुई थीं।
https://youtube.com/shorts/StSPvxN0_rQ?si=X-c1e0rFqADv1o0ilockdown rumors: अपवाह फैला रहे
PM मोदी ने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका असर लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। PM आज शाम सभी मुख्यमंत्रियों से बात भी करने वाले हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे हैरानी है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा। ये बेबुनियाद बातें हैं। कुछ लोगों लोगों की तरफ से ऐसी बातें चिंता की बात हैं। कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा लॉकडाउन नहीं होगा।