अन्य
कांग्रेस विधायक ने दी हरियाणा CM सैनी को नसीहत, बोले- ‘मर्यादा में दें बयान’
Haryana politics: हरियाणा की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज होता नजर आ रहा है। मंगलवार को कुरुक्षेत्र के थानेसर से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सार्वजनिक तौर पर नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें मर्यादा में रहकर बयान देना चाहिए। यह टिप्पणी तब आई है जब मुख्यमंत्री सैनी ने राहुल गांधी के प्रशिक्षण शिविर को लेकर बयान दिया था।
हरियाणा CM सैनी[/caption]
अरोड़ा ने मुख्यमंत्री सैनी के उस दावे पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में केवल एक घंटे ही रुके थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरोड़ा ने कहा, “मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए और तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए।”
उन्होंने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी शिविर में पूरे सात घंटे तक मौजूद रहे और जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया। आगे वे यह भी बोले कि संभवतः मुख्यमंत्री को खुफिया एजेंसी (CID) से गलत जानकारी मिली है।