देश-विदेश
Ind Vs Eng U-19 WC Final 2026: भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर 6वीं बार जीता खिताब, PM मोदी ने दी बधाई...
Ind Vs Eng U-19 WC Final 2026: U-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर 6वीं बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। यह मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जिसमें इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, पहले बैटिंग कर रही इंडियन टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाएं। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 311 रन बनाकर ही सिमट गई।
इंग्लैंड की ओर से जेम्स मीटो ने 3 विकेट और सेबेस्टियन मॉर्गन, एलेक्स ग्रीन को 2-2 विकेट चटकाएं।
इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया।
भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने 3 विकेट वहीं दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट चटकाएं।
पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर ट्वीट कर भारतीय U-19 टीम को बधाई देते हुए लिखा कि- 'भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक उठी! विश्व कप जीतकर भारत लाने वाली हमारी अंडर-19 टीम पर हमें गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल का परिचय दिया। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'India’s cricketing talent shines!
Proud of our U-19 team for bringing home the World Cup. The team has played very well through the tournament, showcasing exceptional skill. This win will inspire several young sportspersons too. Best wishes to the players for their upcoming… — Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2026