देश-विदेश
ईरान जंग में रसोई गैस की किमातों में लगी आग, घरेलू सिलेंडर 60 रुपए महंगा
[caption id="attachment_139210" align="alignnone" width="1059"] रसोई गैस[/caption]
lpg cylinder price hike : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ऊर्जा बाजार में हलचल के बीच देश में रसोई गैस के दाम बढ़ गए हैं। आम घरों की रसोई पर सीधा असर पड़ा है। सरकारी तेल कंपनी Indian Oil Corporation ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ा दी है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा कर दिया गया है.
lpg cylinder price hike: आज से नई दरे लागू
नई दरें 7 मार्च से लागू हो चुकी हैं और कंपनी की वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई हैं. दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर अब 913 रुपये का हो गया है, जो पहले 853 रुपये में मिलता था। यानी सीधे 60 रुपये की बढ़ोतरी।lpg cylinder price hike: बढ़े शहरों में नए दाम
| शहर | नए दाम (₹) | पुराने दाम (₹) | अंतर (₹) |
| दिल्ली | 913.00 | 853.00 | ▲60.00 |
| कोलकाता | 939.00 | 879.00 | ▲60.00 |
| मुंबई | 912.50 | 852.50 | ▲60.00 |
| चेन्नई | 928.50 | 868.50 | ▲60.00 |
| भोपाल | 918.50 | 858.50 | ▲60.00 |
| जयपुर | 916.50 | 856.50 | ▲60.00 |
| पटना | 1011.00 | 951.00 | ▲60.00 |
| रायपुर | 984.00 | 824.00 | ▲60.0 |