देश-विदेश

झारखंड में एयर एंबुलेंस क्रैश, सभी 7 लोगों की मौत

Jharkhand air ambulance crash: झारखंड में हुए एयर एंबुलेंस हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। रांची से दिल्ली के लिए उड़ान पर निकली एयर एंबुलेंस चतरा के सिमरिया के जंगल में क्रैश हो गई। हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मरीज, उसके परिजन, पायलट, को-पायलट, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं।

[caption id="attachment_137022" align="alignnone" width="1361"] विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत[/caption]

7 लोगों की मौत

जिस मरीज को दिल्ली ले जाया जा रहा था, उसका नाम संजय कुमार (41) है. वह लातेहार के चंदवा का रहने वाला था। वह ढाबा चलाता था। कुछ दिन पहले ढाबे में हुए हादसे में वह लगभग 65% तक झुलस गया था। गंभीर हालत में उसे 16 फरवरी को रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली एयर लिफ्ट किया। लेकिन यह यात्रा ही मरीज और उनके साथ गए परिजन की अंतिम यात्रा बन गई।

Jharkhand air ambulance crash: जंगल में क्रैश 

विमान रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था। इसके बाद फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया।

[caption id="attachment_137023" align="alignnone" width="1346"] एयर एंबुलेंस के बिखरे पार्ट्स[/caption]

मृतकों की पहचान

प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे।

DGCA बोला - जांच जारी

DGCA का कहना है कि एयरक्राफ्ट ने 7:10 पर रांची से उड़ान भरी थी। 7:30 बजे विमान ने खराब मौसम के कारण रास्ता बदलने की अनुमति मांगी। इसके कुछ ही देर बाद विमान का कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से और रडार कनेक्शन टूट गया। फिर विमान क्रैश हो गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने घटना की जांच शुरू कर दी है।