देश-विदेश

Kabaddi World Cup 2025: भारतीय महिलाओं ने कबड्डी वर्ल्ड कप का जीता खिताब, PM मोदी ने दी बधाई...

Kabaddi World Cup 2025: क्रिकेट के बाद भारतीय महिलाओं ने कबड्डी वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम का फाइनल में चीनी ताइपे से मुकाबला हुआ। जिसमें 35-28 से हराकर भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में रेडर संजू देवी ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रेडर संजू देवी ने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। Read More: T-20 World Cup 2026 Schedule: आज होगा मैच का शेड्यूल जारी…

टूर्नामेंट का कोई सा मैच नहीं जीते..

इस कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन बांग्लादेश में हुआ था, इस टूर्नामेंट में 11 टीमें शामिल थी। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में एक मैच भी मैच नहीं हारी। इसी के साथ कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। बता दें की, सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को 33-21 से हाराकर फाइनल में एंट्री ली थी, वहीं चीनी ताइपे टीम सेमीफाइनल में मेजबान टीम बांग्लादेश को 25-18 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

पॉइंट टेबल पर दोनों टीमें थी टॉप पर..

कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने 4 मुकाबले खेले और चारों में जीत दर्ज की और 8 पॉइंट्स के साथ ग्रुप A में टॉप किया, वहीं चीनी ताइपे ने 5 मुकाबले खेले और पांचों में जीत दर्ज की और 10 पॉइंट्स के साथ ग्रुप B में टॉप पर थी।

भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन..

कबड्डी का वर्ल्ड कप का फाइनल ढाका में खेला गया। भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। इसके पहले 2012 ने भारतीय टीम ने कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। बता दें कि, 2025 की तरह 2012 में भी टीम ने सभी 12 मैचों में शानदार जीत दर्ज की थी।

PM मोदी ने दी बधाई दी...

कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का खिताब भारतीय महिलाओं ने बाजी मारी, जिसके बाद पीएम मोदी ने उन सबको जीत की बधाई दी और एक्स पर लिखा कि- 'कबड्डी विश्व कप 2025 जीतकर देश को गौरवान्वित करने के लिए हमारी भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई! उन्होंने अद्भुत साहस, कौशल और समर्पण का परिचय दिया है। उनकी जीत अनगिनत युवाओं को कबड्डी में आगे बढ़ने, बड़े सपने देखने और ऊँचे लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करेगी।'