कर्नाटक में प्राइवेट जेट क्रैश, 2 पायलट घायल
Karnataka Private Jet Crash: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक रेड बर्ड प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। यह घटना मैंगलोर गांव के पास हुई। इस घटना में पायलट और ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
[caption id="attachment_133184" align="alignnone" width="1389"]
मैंगलोर में हुआ विमान क्रैश
विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका के मैंगलौर के पास आज दोपहर एक जेट हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कालबुर्गी के पास विमान हवा में डगमगाने लगा था। पायलट ने जेट को काफी संभालने की कोशिश की, लेकिन मैंगलोर के पास एक खेत में विमान क्रैश हो गया। विमान में मौजूद 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Karnataka Private Jet Crash: फ्यूल कमी के कारण हादसा
मैंगलोर के पास खेत में दुर्घटनाग्रस्त विमान को लेकर जांच शुरू कर दी गई। अभी तक की जांच में सामने आया कि ईंधन की कमी के कारण ये हादसा हुआ, हालांकि अभी तक किसी अधिकारी का दिया गया। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान पायलट और ट्रेनी पायलट के रूप में हुई।
[caption id="attachment_133185" align="alignnone" width="1379"]फ्लाइट ट्रेनिंग में यूज होता है जेट
Karnataka Private Jet Crash: Redbird Aviation भारत का एक प्रमुख फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी है। ये अकेडमी सेसना 172 टैंगो चार्ली प्राइवेट जेट से फ्लाइट ट्रेनिंग देती है। जो ट्रेनिंग के लिए विश्व स्तरीय विमानों का इस्तेमाल करती है। यह अकादमी बारामती, बेलगावी और सियोनी में अपने बेस से पायलट प्रशिक्षण देती है।