देश-विदेश

LSG vs DC: ऋषभ, मिचेल, मार्करम आउट, दिल्ली की शानदार बॉलिंग

LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2026 का पांचवा मैच खेला जा रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में DC ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। LSG ने पावरप्ले के अंदर ही 2 विकेट गंवा दिए। मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए। कुलदीप ने मुकुल को किया आउट। 

ऋषभ की ओपनिंग

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने चौंकाने वाला फैसला किया और कप्तान ऋषभ पंत को ओपनिंग करने भेज दिया। वे 3 या 4 नंबर पर बैटिंग करते हैं। उनके साथ मिचेल मार्श मैदान में उतरे। पंत ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। LSG ने तीसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया। ऋषभ को 7 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा।

LSG की पारी

पावरप्ले के आखिरी ओवर में कप्तान अक्षर पटेल ने ऐडन मार्करम को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 8 गेंद पर 11 रन बनाए। 7वें ओवर में लखनऊ ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया। आयुष बडोनी को बिना खाता खोले वापस लौटना पड़ा। 9वें ओवर में एनगिडी ने निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 8 रन बनाए। 

शानदार बल्लेबाजी कर रहे मिचेल मार्श को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेज दिया। मिचेल ने 3 छक्कों और 2 चौको की मदद से 28 गेंदों पर 35 रन बनाए। मुकुल चौधरी को कुलदीप ने पवेलियन भेज दिया। मुकुल का ये डेब्यू मैच था। उन्होंने 14 रन बनाए। 

LSG vs DC IPL 2026: IPL डेब्यू 

2 प्लेयर्स IPL डेब्यू कर रहे हैं। दिल्ली ने श्रीलंका के ओपनर पाथुम निसांका, वहीं लखनऊ के लिए अनकैप्ड भारतीय मुकुल चौधरी पहला IPL का ये डेब्यू मैच है। 

Playing 11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, थंगारसु नटराजन।

इम्पैक्ट: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।

लखनऊ सुपरजायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्त्या, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट: दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी।