देश-विदेश
मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी: सनातन पर उदयनिधि का बयान हेट स्पीच के दायरे में
मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को तमिलनाडु के डिप्टी मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि उदयनिधि की यह टिप्पणी हेट स्पीच की श्रेणी में आती है और इसकी प्रकृति नरसंहार जैसी कही जा सकती है।
यह टिप्पणी 2023 में दिए गए उस बयान से जुड़ी है, जिसमें उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से करते हुए कहा था कि इसे मिटा देना चाहिए। बयान के बाद देशभर में इसका तीखा विरोध हुआ था।