देश-विदेश
पवन सिंह का बड़ा बयान: चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, बोले – “मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं”
Bihar Chunav Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और राजनीति दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद और राजनीतिक चर्चाओं के बीच पवन सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं की थी, और न ही उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा है।
पवन सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव
मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है | मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा। pic.twitter.com/reVNwocoav
— Pawan Singh (@PawanSingh909) October 11, 2025
मैं पवन सिंह अपने भोजपुरिया समाज को बताना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं की थी। न ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।
पत्नी ज्योति सिंह से विवाद
यह बयान ऐसे समय में आया है जब पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को जनसुराज आंदोलन के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली। मुलाकात के बाद ज्योति सिंह ने कहा –मेरे साथ अन्याय हुआ है। मैं नहीं चाहती कि किसी और महिला के साथ ऐसा व्यवहार हो।ज्योति सिंह की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके तुरंत बाद पवन सिंह का यह राजनीतिक बयान सामने आना कई तरह के संकेत दे रहा है।