सिक्किम में लैंडस्लाइड, सड़क संपर्क टूटा, काल बैसाखी सिस्टम एक्टिव
Sikkim Landslides: सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच कई जगह पर लैंडस्लाइड हुई। इस कारण सड़क संपर्क टूट गया। लाचेन में करीब 1,000 पर्यटक फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। सेना ने कुल 135 फंसे पर्यटकों को बचाया।
[caption id="attachment_146079" align="alignnone" width="1319"]कई जिलों में बारिश
उत्तर भारत में 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अप्रैल के महीने में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। इधर राजस्थान में 20 दिनों से बदले मौसम के कारण तापमान 7 डिग्री तक कम हुआ है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ और बिहार समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
[caption id="attachment_146080" align="alignnone" width="1343"]Sikkim Landslides: बैसाखी सिस्टम एक्टिव
बिहार में काल बैसाखी सिस्टम एक्टिव हो चुका है। काल बैसाखी अचानक आने वाला आंधी-तूफान होता है। यह अप्रैल–मई में आता है। इसके एक्टिव होने पर 50-100 kmph की रफ्तार से हवाएं चलती हैं, बारिश और ओले गिरते हैं। लेकिन यह जल्दी खत्म हो जाता है। इस महीने असम और मेघालय में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहेगा। यहां आंधी-बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और और कोस्टल कर्नाटक में उमस भरा मौसम रहेगा।