देश-विदेश

श्रीलंका T20 World Cup से बाहर, भारत पर लटकी तलवार, WI को हारने की दुआ

Super 8 India: मेजबान श्रीलंका सुपर 8 से बाहर निकलने वाली पहली टीम बन गई है। श्रीलंका को न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में 61 रन से हराया था। ग्रुप-2 से England ने नॉकआउट स्टेज में क्वालिफाई कर लिया। अब न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हरा दिया तो पाकिस्तानी टीम भी बाहर हो जाएगा।

[caption id="attachment_137283" align="alignnone" width="1347"] England ने किया सेमीफाइनल में क्वालीफाई[/caption]

भारत पर लटकी तलवार

तलवार तो भारत पर भी लटकी हुई है। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। शाम 7 बजे से भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। इस मुकाबले में  हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। अभी जारी मैच को लेकर भारत प्रार्थना करेगा की साउथ अफ्रीका वेस्ट इंडीज को हरा दे।

[caption id="attachment_137284" align="alignnone" width="1347"] भारत पर लटकी तलवार[/caption]

क्या भारत क्वालीफाई करेगा?

  • ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल में फिलहाल वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका 2-2 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। भारत और जिम्बाब्वे दोनों का रन रेट माइनस में है।
  • भारत को अगर सीधे क्वालिफाई करना है तो आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे, साथ ही साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतने की उम्मीद भी करनी होगी।
  • भारत आखिरी दोनों मैच जीत जाता है और साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया तो 3 टीमों के 4-4 पॉइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में क्वालिफाई करने के लिए भारत को अपना रन रेट बाकी टीम से बेहतर रखना होगा।
  • अगर भारत एक भी मैच हारा तो टीम नॉकआउट की रेस से बाहर हो जाएगी। 
https://youtube.com/shorts/n3Wa7O6bO3s?si=0J-ospJ7iRfwFLLh

Super 8 India: दूसरी टीमों का समीकरण

अगर मान लें कि भारत ने 200 रन बनाने के बाद भी ज़िम्बाब्वे को 55 रनों से हरा दिया। वहीं अगर WI फिर साउथ अफ़्रीका को 10 रन से हरा देता है और साउथ अफ़्रीका ज़िम्बाब्वे को किसी भी अंतर से हरा देता है तो भी भारतीय टीम को नेट रन रेट पर उनसे आगे निकलने के लिए अपने आखिरी मैच में WI  के ख‍िलाफ लगभग 61 रन की जीत की जरूरत होगी।  यह मानते हुए कि पहली पारी का कुल स्कोर 200 के आसपास होना चाहिए।