शंकराचार्य केस में स्वाति अघोरी की एंट्री, आशुतोष ब्रह्मचा का दावा - शिष्य मुकुंदानंद की गर्लफ्रेंड
Swati Aghori Shankaracharya Case: प्रयागराज के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण की FIR दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में GRP प्रयागराज ने FIR दर्ज की है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने अज्ञात व्यक्ति पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। विवार सुबह लगभग 5:00 बजे ट्रेन जब सिराथू स्टेशन पहुंचने वाली थी उसी वक्त हमला हुआ।
आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला
ब्रह्मचारी का आरोप है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद, प्रकाश उपाध्याय, अरविंद और दिनेश शर्मा के इशारे पर यह हमला हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी दिनेश शर्मा ने उनकी नाक काटने वाले को 21 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। आशुतोष ने आरोप लगाया कि इसी के चलते उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश की गई। उन्होंने किसी तरह ट्रेन की टॉयलेट में छिपकर जान बचाई।
[caption id="attachment_139767" align="alignnone" width="1325"]स्वाति अघोरी की एंट्री
इस पूरे मामले में डॉ. स्वाति अघोरी का नाम सुर्खियों में आया है। वजह- हमले के तुरंत बाद डॉ. स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें लिखा था-
आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला हुआ है, उसमें वो बच गया। भगोड़ा शौचालय में घुस गया था। बोला था न, मेरे लोगों के हत्थे न चढ़ जाना। आशुतोष का आरोप है कि उन पर हमला शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के इशारे पर स्वाति अघोरी ने करवाया है। उन्होंने ये भी दावा किया कि ति अघोरी शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद की गर्लफ्रेंड है।
[caption id="attachment_139768" align="alignnone" width="1322"]Swati Aghori Shankaracharya Case: शंकराचार्य का पक्ष
वहीं, अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी ने इन आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा- स्वाति अघोरी को हम नहीं जानते हैं। उससे दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। क्या कोई कुछ भी बोल देगा तो उसके जिम्मेदार शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद हो जाएंगे।