देश-विदेश
तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री, 24 कैबिनेट और 24 राज्य मंत्री, इनमें एक हिंदू
Tarique Rahman new PM: बांग्लादेश की राजनीति में आज से एक नया युग शुरू हो गया है। हाल ही में हुए आम चुनाव में BNP की ऐतिहासिक जीत के बाद तारिक रहमान अब बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन चुके हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।
[caption id="attachment_134818" align="alignnone" width="1055"]
बांग्लादेश में नई सरकार
शपथ ग्रहण के साथ ही बांग्लादेश में नई सरकार का औपचारिक गठन हो गया। सरकार में 25 कैबिनेट मंत्री और 24 राज्य मंत्री होंगे। इनमें एक हिंदू मंत्री भी है। शपथ ग्रहण समारोह संसद के साउथ प्लाजा में हुआ, जहां राष्ट्रपति ने नया मंत्रिमंडल भी शपथ दिलाई। षपथ के दौरान मौके पर लगभग 1,200 अतिथि मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्रियों के नाम
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर
- अमीर खोशरू महमूद चौधरी
- सलाहुद्दीन अहमद
- इकबाल हसन महमूद
- मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम
- अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन
- डॉ. खलीलुर रहमान
- अब्दुल अव्वल मिंटू
- काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद
- मिजानुर रहमान मीनू
- निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता)
- खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर
- अरिफुल हक चौधरी
- जहीर उद्दीन स्वपन
- मोहम्मद अमीन उर रशीद
- अफरोजा खानम रीटा
- शाहिद उद्दीन चौधरी एनी
- असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज्जमां
- जकारिया ताहिर
- दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक)
- एएनएम एहसानुल हक मिलन
- सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन
- फकीर महबूब अनम
- शेख रबीउल आलम
राज्य मंत्रियों के नाम
- एम रशीदुज्जमां मिल्लत
- अनिंद्य इस्लाम अमित
- एमडी शरीफुल आलम
- शमा ओबैद इस्लाम
- सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू
- बैरिस्टर कैसर कमाल
- फरहाद हुसैन आजाद
- एमडी अमीनुल हक (टेक्नोक्रेट)
- मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन
- हबीबुर रशीद
- एमडी राजीब अहसन
- एमडी अब्दुल बारी
- मीर शाहे आलम
- जोनायद अब्दुर रहीम साकी
- इशराक़ हुसैन
- फरजाना शर्मिन
- शेख फ़रीदुल इस्लाम
- नुरुल हक नूर
- यासर खान चौधरी
- एम इकबाल हुसै
- एमए मुहिथ
- अहमद सोहेल मंजूर
- बॉबी हज्जाज
- अली नेवाज महमूद खैयाम