देश-विदेश
वॉशिंगटन पोस्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी, शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर की नौकरी गई
Washington Post Layoffs: अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने बुधवार को अपने 800 पत्रकारों में से 300 कर्मचारियों की छंटनी कर दी। इसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और सीनियर कॉलमिस्ट ईशान थरूर भी शामिल हैं। ईशान ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि इंटरनेशनल टीम के कई पत्रकारों के साथ उन्हें भी नौकरी से निकाला गया है। उन्होंने इसे “न्यूज रूम के लिए बेहद दुखद दिन” बताया।
Washington Post Layoffs: छंटनी के कारण और विभागीय बदलाव
एग्जीक्यूटिव एडिटर मैट मरे ने बताया कि जेफ बेजोस की कंपनी पिछले कई सालों से घाटे में चल रही थी। इस छंटनी के तहत- स्पोर्ट्स सेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया गया, कुछ रिपोर्टर फीचर्स डिपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे।
- लोकल न्यूज सेक्शन छोटा किया जाएगा।
- बुक्स सेक्शन बंद।
- डेली न्यूज पॉडकास्ट ‘पोस्ट रिपोर्ट्स’ खत्म।
- मिडिल ईस्ट, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के रिपोर्टर और एडिटर भी निकाले गए।