ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना हुआ मंहगा, Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस
Zomato platform fee hike: ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना अब और भी महंगा हो गया है। Zomato ने अपनी फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस और बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म फीस 12.5 रु. से बढ़ाकर ₹14.9 कर दी है यानी हर ऑर्डर पर अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे।
19.2% की बढ़ोतरी
ये बढ़ोतरी करीब 19.2 फीसदी की है। ये सीधे तौर पर कस्टमर के बिल को प्रभावित करेगी। बताया जा रहा है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और LPG की कमी के कारण यह फैसला लिया गया। इससे डिलीवरी पार्टनर्स की लागत बढ़ रही है। साथ ही प्लेटफॉर्म से जुड़े रेस्टोरेंट्स के ऑपरेशन पर भी असर पड़ रहा है।
[caption id="attachment_142188" align="alignnone" width="1287"]Swiggy ने बढ़ाया था दाम
बता दें कि Zomato प्लेटफॉर्म रोजाना 20 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है। Swiggy अभी टैक्स समेत लगभग 14.99 रु. प्लेटफॉर्म फीस वसूल रही है। आमतौर पर देखा गया है कि जब भी इन दोनों में से कोई एक कंपनी फीस बढ़ाती है, तो दूसरी कंपनी भी अपने दाम बढ़ा देती है।
Zomato platform fee hike: 7 महीने में दूसरी बार
Zomato ने 7 महीने में दूसरी बार प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई है। इससे पहले सितंबर-2025 में 20% का इजाफा किया था। अगस्त 2023 में Zomato ने अपना मार्जिन बढ़ाने और प्रॉफिटेबल बनने के लिए पहली बार 2 रुपए का प्लेटफॉर्म शुल्क शुरू किया था। Zomato ने बाद में इसे बढ़ाकर 3 रुपए कर दिया और 1 जनवरी 2024 को 4 रु कर दिया। फिर इसे बढ़ाकर 7 रुपए कर दिया था।