Republic Day समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान

गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल, बरसात में भी दिखा जवानों का उत्साह

नई दिल्ली।दिल्ली में शुक्रवार को 26 जनवरी 2026 के गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। सुबह से ही बरसात के बावजूद कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं के जवानों ने कदम से कदम मिलाकर परेड की। इस वर्ष पहली बार भारतीय सेना की भैरव बटालियन भी फुल ड्रेस रिहर्सल का हिस्सा बनी।