पूर्व मेजर जनरल अश्वनी कुमार चन्नन ने ऑपरेशन सिंदू

पूर्व मेजर जनरल अश्वनी कुमार चन्नन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सूचना युद्ध का उदाहरण है; भारत 2019 से आधुनिक सैन्य नीति अपनाए हुए

पूर्व मेजर जनरल अश्वनी कुमार चन्नन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आधुनिक युद्ध कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। साल 2019 से ही भारत इस तरह की आधुनिक युद्ध नीति पर लगातार काम कर रहा है। इससे पहले हुए उरी और बालाकोट जैसे सैन्य अभियानों की सत्यता और सफलता पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। परंतु, इस बार की सैन्य कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ सबके सामने हुई है। यही कारण है कि इसका प्रभाव बहुत बड़े और व्यापक रूप में देश और दुनिया के सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि हम अतीत पर नज़र डालें, तो पुरानी जितनी भी लड़ाइयां होती थीं, वे मुख्य रूप से पारंपरिक हथियारों के बल पर लड़ी और जीती जाती थीं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में युद्ध का पूरा स्वरूप बदल चुका है। आज के दौर में युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि 'इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर' यानी सूचना तंत्र के जरिए लड़े जाते हैं।