अन्य
AFG vs UAE T20 WC 2026: अफगानिस्तान ने UAE को हराकर पहली जीत की दर्ज!
AFG vs UAE T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हराया। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी UAE टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
UAE की ओर से मुहम्मद अरफान और जुनैद सिद्दीकी ने 2-2 विकेट चटकाएं। मुहम्मद जवादुल्लाह को 1 विकेट मिला।
अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 विकेट और मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट झटके। राशिद खान को 1 विकेट मिला
अफगानिस्तान की टीम को मिली पहली जीत
अफगानिस्तान टीम की ओर से इब्राहिम जादरान ने 41 गेंद में 53 रन बनाए, जिसमें 6 चौके, 1 छक्के शामिल हैं। दरविश रसूली ने 23 गेंद में 33 रन बनाए। टीम से अजमतुल्लाह उमराई ने 21 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद रहें। इसके अलावा सेदिकुल्लाह अटल 16 रन, गुलबदीन नाईब 13 रन और रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले आउट हो गए।अजमतुल्लाह उमराई की शानदार परफॉर्मेंस
अजमतुल्लाह उमराई ने 21 गेंद में 40 रन बनाए, जिसमें 2 चौके, 3 छक्के शामिल रहे। इतना ही नहीं अजमतुल्लाह ने 4 विकेट भी चटकाएं। इसी के साथ वो 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुने गए।राशिद खान ने बनाया रिकॉर्ड
राशिद खान ने T-20 करियर में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने इस सफर में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।UAE को मिली करारी हार
UAE की टीम की ओर से सोहैब खान ने अर्धशतक लगाया और उन्होंने 48 गेंद में 68 रन बनाए, जिसमें 6 चौके, 4 छक्के शामिल है। अलीशान शराफू 31 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो गए। इनके अलावा टीम के सभी लोग 15 रन तक का स्कोर नहीं बना पाए।दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तानरहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान।
UAEअर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।