अन्य

BCB T20 World Cup Controversy: बांग्लादेश की NSC ने BCB के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को पद से हटाया!

BCB T20 World Cup Controversy: T-20 वर्ल्ड कप विवाद और भारत विरोधी बयानों की वजह से बांग्लादेश की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (NSC) ने अमीनुल इस्लाम बुलबुल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह तमीम इकबाल को बोर्ड के 6 अन्य डायरेक्टर्स ने भी इस्तीफा दे दिया है, जबकि बोर्ड के 6 अन्य डायरेक्टर्स ने भी इस्तीफा दे दिया।

बता दें कि, NSC ने 7 अप्रैल को BCB बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया। इसके बाद नई एड-हॉक कमेटी गठित की गई, जिसका उद्देश्य रोजमर्रा का कामकाज संभालना और तय समय में चुनाव कराना होगा।

तमीम इकबाल बने नए अध्यक्ष

अमीनुल इस्लाम बुलबुल की जगह बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और देश के महानतम सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। भविष्य के चुनावों के लिए तुरंत एड-हॉक कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी की कमान अब पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सौंपी गई है। कमेटी को 90 दिनों के अंदर चुनाव कराने का जिम्मा दिया गया है।

 

विवाद के चलते पद से हटाया

बांग्लादेश ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाए जाने का विरोध करते हुए भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ICC ने उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दे दिया। इस पूरे मामले की जांच खेल मंत्रालय ने कराई थी, जिसके बाद NSC ने यह कड़ा फैसला लिया। अब नई एड-हॉक कमेटी BCB का रोजमर्रा का कामकाज संभालेगी और तय समयसीमा में नया बोर्ड चुनने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

11 मेंबर्स एड-हॉक कमेटी में शामिल

कमेटी में 11 मेंबर्स हैं, जिसमें अथर अली खान, राशना इमाम, मिर्जा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, मिनहाजुल आबेदीन नन्नू, इशराफिल खुसरू, तंजिम चौधरी, सलमान इस्पहानी, रफीकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा शामिल हैं। इस कमेटी के अध्यक्ष तमीम इकबाल हैं।

NSC के डायरेक्टर अमीनुल एहसान ने बताया कि-' BCB बोर्ड को भंग करने और एड-हॉक कमेटी बनाने की जानकारी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को दे दी गई।'

ICC नियम में सरकारी हस्तक्षेप नहीं

हालांकि आईसीसी के नियम क्रिकेट बोर्ड के मामलों में सरकार या किसी भी बाहरी संस्था के हस्तक्षेप की सख्ती से अनुमति नहीं देते, फिर भी इस बार BCB पर प्रतिबंध लगने की संभावना बेहद कम है।

नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (NSC) ने पहले ही चुनाव कराने की समय-सीमा घोषित कर दी है और 90 दिनों के अंदर नया बोर्ड चुनने की जिम्मेदारी एड-हॉक कमेटी को सौंप दी गई है।

Also Read- DC Vs GT IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत आज!