अन्य
CM नीतीश ने खोला योजनाओं का पिटारा, 450.30 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
CM Nitish Saran Projects Inauguration: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' सारण जिला पहुंची। यहां CM नीतीश ने 86.50 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा करीब 450.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया।
सिलाई केंद्र का उद्घाटन
जानकारी के मुताबिक, CM नीतीश ने सबसे पहले जीविका दीदियों से मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद CM ने ITI बॉयज केंद्र का उद्घाटन किया। 'समृद्धि यात्रा' को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। [caption id="attachment_129572" align="alignnone" width="645"]CM Nitish Saran Projects Inauguration: इन योजनाओं का ऐलान
मुख्यमंत्री नीतीश सारण में इन योजनाओं का ऐलान किया। 7 योजनाओं की स्वीकृति दी गई और उन पर काम चल रहा है- छपरा शहर में एलिवेटेड पथ का निर्माण शुरू
- छपरा में 4 नए रेल ओवरब्रिज
- एकमा से मशरक पथ का चौड़ीकरण
- खैरा सड़क का चौड़ीकरण भी शुरू
- सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ क्षेत्र का विकास कराया जा रहा है।
- 7 निश्चय 3 के तहत सारण में भी काम कराए जाएंगे
- रोजगार के लिए जिले की 5 लाख 58 हजार महिलाओं को 10 हजार के हिसाब से राशि दी जा चुकी है। 2 लाख और मिलेंगे।
- सारण में ओद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर नए उद्योग लगाए जाएंगे।
- डेयरी के लिए जिले के 1,087 गांवों में दुग्ध उत्पादन समिति का गठन होगा।
- सारण अस्पताल अतिविशिष्ट अस्पताल बनेगा।
- खेलों के लिए जिले में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी।