अन्य

बापू के आदर्श और उनके विचार हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Chief Minister Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। बापू के आदर्श और उनके विचार हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।” [caption id="attachment_131408" align="alignnone" width="300"] CM NITISH KUMAR[/caption]

महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है.

बता दें की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है. 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देशभर में शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.

Chief Minister Nitish Kumar: 15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई

नाथूराम गोडसे, जो हिंदू महासभा का सदस्य था, ने नई दिल्ली के बिड़ला हाउस में शाम की प्रार्थना के लिए जाते समय गांधीजी पर तीन गोलियां चलाईं। इस घटना के बाद गोडसे को गिरफ्तार कर लिया गया और 15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई।