अन्य

2 दिवसीय 'साहित्यम 2026' का CM नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन

Cm Nayab singh saini: सीजीसी विश्वविद्यालय मोहाली ने 2 दिवसीय आधिकारिक साहित्यिक उत्सव 'साहित्यम 2026' का बड़े उत्साह और भव्यता के साथ आयोजन किया. जिसका उद्घाटन CM नायब सिंह सैनी किया.बता दें की यह उत्सव 'विकसित भारत' की परिकल्पना को समर्पित बौद्धिक चर्चा, सांस्कृतिक उत्सव और राष्ट्रीय संवाद के लिए एक जीवंत मंच के रूप में उभरा है. [caption id="attachment_132462" align="alignnone" width="300"] CM नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन[/caption]

सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों में योगदान मिला

इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षाविदों, लेखकों और बुद्धिजीवियों ने साहित्यिक उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे विचारोत्तेजक चर्चाओं, सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों में योगदान मिला है. जानकारी के अनुसार 2 दिवसीय इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की रचनात्मकता, नेतृत्व और प्रगतिशील मानसिकता को छात्रों में विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप पोषित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया है.

Cm Nayab singh saini: इस महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया.

इस कार्यक्रम में शामिल होकर सीएम ने अपने संबोधन में कहा की.. विकसित भारत की परिकल्पना शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और नवाचार पर आधारित है. साथ ही उन्होंने कहा की विश्वविद्यालयों को विचारों के सृजन और राष्ट्र निर्माण के प्रमुख माध्यम के रूप में रेखांकित किया गया.

कई स्टार्टअप को वित्तीय सहायता से सम्मानित किया गया

सीएम सैनी ने कहा की इस महोत्सव का एक और मुख्य आकर्षण एक भव्य पुस्तक विमोचन समारोह था, जिसमें साहित्य को सामाजिक परिवर्तन की चेतना और उत्प्रेरक दोनों के रूप में मनाया गया. जिससे स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, कई स्टार्टअप को वित्तीय सहायता से सम्मानित किया गया.

Cm Nayab singh saini: संगीत पर विशेष चर्चाएं आयोजित की गईं

कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता को बढ़ाते हुए, पंजाबी साहित्य और संगीत पर विशेष चर्चाएं आयोजित की गईं, जिनमें डॉ. हरमिंदर सिंह बेदी, मलकीत रौनी, बंटी बैंस, जसबीर जस्सी और जगदीप सिंह वारिंग ने भाग लिया.