Ronaldo Out WC 2026: वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं क्रिस्टायनो रोनाल्डो! कोच का आया बयान...
Ronaldo Out WC 2026: मैक्सिको और अमेरिका के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप प्री-फ्रेंडली मैचों के लिए पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टीम में शामिल नहीं किया गया। फरवरी के अंत से ही अपने क्लब अल-नसर के लिए भी रोनाल्डो मैदान पर नहीं उतरे हैं।
पुर्तगाल के हेड कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने साफ करते हुए बताया कि, रोनाल्डो को गंभीर चोट नहीं है। वो वर्ल्ड कप खेलेंगे। 11 जून से 19 जुलाई तक फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में किया जाएगा।
रोनाल्डो का वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल!
कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि- 'रोनाल्डो हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। यह एक मामूली चोट है। रोनाल्डो अगले एक या दो हफ्तों में मैदान पर वापसी कर सकते हैं। इस सीजन में क्रिस्टियानो ने अपनी फिटनेस पर जो काम किया है, वह शानदार है। उनकी शारीरिक क्षमता को देखते हुए फिलहाल कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती।'
रोनाल्डो और रामोस संभालेंगे wc में फॉरवर्ड लाइन
टीम के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने गेम की प्लानिंग को लेकर कहा कि- 'टूर्नामेंट में सेंटर-फॉरवर्ड की भूमिका क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोंसालो रामोस ही निभाएंगे।'
कोच के अनुसार, वर्ल्ड कप की फाइनल टीम चुनने से पहले यह आखिरी ट्रेनिंग कैंप है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट कुछ नए संयोजन और रणनीतियों पर काम करना चाहते है।
उन्होंने यह भी कहा कि, 'अगर किसी मैच में रोनाल्डो उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो अन्य खिलाड़ियों को परखने का यह आखिरी मौका होगा। इससे टीम को बैकअप विकल्प तैयार करने में मदद मिलेगी।'
ग्रुप-K में ये टीमें शामिल!
वर्ल्ड कप में पुर्तगाल को ग्रुप-K में रखा गया है। इस ग्रुप में पुर्तगाल के साथ Colombia और Uzbekistan की टीमें शामिल हैं।
वहीं ग्रुप की चौथी टीम का फैसला प्ले-ऑफ मुकाबलों के जरिए होगा। इसमें न्यू कैलेडोनिया, जमैका या डीआर कांगो में से कोई एक टीम ग्रुप में जगह बना सकती है।