अन्य
Emerging Asia Cup 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया रिकॉर्ड, 42 गेंदों में जड़े 144 रन!
Emerging Asia Cup 2025: 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने एमर्जिंग एशिया कप में ऐसी शानदार बल्लेबाजी की, जिसे देखकर पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया। इंडिया-ए से खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 144 रन जड़ दिए। उनकी शानदार पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 297 रन बनाए और मैच को आसानी से जीत लिया।
Read More: Cricketer Smriti Wedding Card Viral: स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति के शादी की डेट आई सामने, कार्ड वायरल…
सिर्फ 32 गेंदों में शतक जड़कर बनाया रिकॉर्ड...
इंडिया-ए की शुरुआत भले अच्छी न रही हो, लेकिन तीसरे नंबर पर आए वैभव ने मैदान संभाल लिया। उन्होंने 11 चौके और 15 छक्के लगाकर UAE के गेंदबाजों पर कहर बरपाया।उनका शतक सिर्फ 32 गेंदों में पूरा हुआ—जो उनकी टी-20 करियर की सबसे तेज सेंचुरी भी है।Pause. Watch. Appreciate. 🤌
14-year-young Vaibhav Sooryavanshi has brought book-cricket to life 🤯 Watch #INDvUAE in the #DPWorldAsiaCupRisingStars2025, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/QtHNwDbfj8 — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 14, 2025
नमन धीर और जितेश शर्मा ने भी की तेज बैटिंग...
नमन धीर ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए। कप्तान जितेश शर्मा ने 32 गेंद पर 83 रन ठोक दिए, रमनदीप सिंह 6 रन पर नॉटआउट रहे। सभी ने मिलकर स्कोर को 300 के करीब पहुंचा दिया।UAE टीम 150 भी नहीं बना सकी...
298 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए UAE की टीम दबाव में आ गई। सोहैब खान ने 63 रन बनाए, मुहम्मद अरफान ने 26 रन किए। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके और टीम 149 रन ही बना पाई।भारत की तरफ से गुरजपनीत सिंह ने 3 विकेट, हर्ष दुबे ने 2 विकेट और यश ठाकुर और रमनदीप ने 1-1 विकेट लिया।WHAT. A. KNOCK 🤯 Vaibhav Suryavanshi lights up India A's #RisingStarsAsiaCup opener with a magnificent 32-ball HUNDRED 👏🙌 Updates ▶️ https://t.co/c6VL60RuFV pic.twitter.com/iT0mvtOljo
— BCCI (@BCCI) November 14, 2025