अन्य
Hardik Pandya New Girlfriend: हार्दिक पांड्या के जीवन में हुई इस खूबसूरत मॉडल की एंट्री!
Hardik Pandya New Girlfriend: इंडियन टीम के ऑलाउंडर प्लेयर इन दिनो सुर्खियों में बने हुए है, नताशा स्टैंकोविक से तलाक के बाद से ही हार्दिक आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते है, कभी डेटिंग को लेकर तो कभी खेल की वजह से हाल हि में उनका नाम एक मॉडल से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है, कि हार्दिक की जिंदगी में एक नई मॉडल की एंट्री हो गई है।
Read More: Natalia on Relationship with Mridul: नतालिया ने मृदुल के साथ रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा!
आपको बता दें, हार्दिक का नाम जिनसे जोड़ा जा रहा है, वो दिल्ली की मशहूर मॉडल हैं, जिनका नाम माहिका शर्मा है, दोनों एक - दूसरे को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में फॉलो कर रखा है।
रेडिट पोस्ट से शुरू हुई चर्चा...
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर माहीका की एक सेल्फी सामने आई, जिसमें बैकग्राउंड में दिख रही आकृति को फैंस ने हार्दिक पंड्या से जोड़ दिया। इसके अलावा, माहीका की इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके हाथ पर लिखा 33 नंबर भी नजर आ रहा है, जो कि हार्दिक का जर्सी नंबर है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है, कि हार्दिक माहीका को डेट कर रहें हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
एक जैसे बाथरोब और इंस्टाग्राम कनेक्शन....
फैंस ने नोटिस किया कि हार्दिक और माहीका के पास एक जैसे बाथरोब हैं। और दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। इन सबको नोटिस करते हुए दोनों की अफेयर की अटकलें और तेज हो गई हैं। फिलहाल हार्दिक एशिया कप 2025 के लिए दुबई में हैं और माहीका के भी दुबई में होने की खबरें हैं। हालांकि, दोनों ने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।कौन हैं माहीका शर्मा?
दिल्ली की रहने वालीं 24 वर्षीय माहीका शर्मा एक मॉडल और योगा इंस्ट्रक्टर हैं। कई नेशनल और इंटरनेशनल फैशन शोज में रैंप वॉक कर चुकी हैं। मनीष मल्होत्रा और तरुण तहिलियानी जैसे बड़े डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। इंडियन फैशन अवॉर्ड्स 2024 में मॉडल ऑफ द ईयर चुनी गईं। एले मैगजीन ने भी उन्हें इंडियन मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब दिया। मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग तक माहीका शर्मा कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में भी अभिनय किया था।
View this post on Instagram