CM सुक्खू बोले - 2350 करोड़ पर्यटन विकास परियोजनाओं पर खर्च, शिमला-मनाली में आइस स्केटिंग रिंक बनेगी
Himachal Tourism Development Projects: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में एशियन विकास बैंक के सहयोग से विकसित की जा रहीं पर्यटन विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि 2350 करोड़ रुपये पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं। CM ने बताया कि प्रदेश में ADB के सहयोग से ट्रेंच-1 में 1620 करोड़ और ट्रेंच-2 की 730 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने परियोजनाओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए वक्त पर पूरा करने के निर्देश दिए।
वेलनेस सेंटर और स्केटिंग रिंक
मुख्यमंत्री ने कहा एशियन विकास बैंक के सहयोग से शिमला और मनाली में आइस स्केटिंग रिंक और रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कालेश्वर महादेव मंदिर कूहना में जन सुविधा के लिए काम होगा। नादौन में वेलनेस सेंटर और साहसिक खेल केंद्र और छात्रावास भी बनेगा। साथ ही नगरोटा बगवां में वेलनेस सेंटर और म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण भी एशिएन विकास बैंक के सहयोग से किया जाएगा।
पर्यटकों को मिलेगी सुविधाएं
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार हिमाचल पर्यटन को ब्रांड के रूप में विकसित करने की कोशिश कर रही है। पर्यटन विकास से प्रदेश में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी। हेलीपोर्ट का निर्माण प्रगति पर है और कांगड़ा हवाई अड्डे का भी विस्तार किया जा रहा है। CM ने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। पालमपुर और नगरोटा बगवां में एशियन विकास बैंक के सहयोग से 77.70 करोड़ रुपये की योजनाएं चल रही हैं। इनमें पालमपुर में सौंदर्यीकरण के तहत HRTC बस स्टैंड के समीप मल्टीलेवल पार्किंग, पुरानी सब्जी मंडी के समीप पार्किंग, कैफे कॉफी शॉप, पुस्तकालय और रीडिंग रूम, न्यूगल कैफे पालमपुर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहे हैं।
[caption id="attachment_133415" align="alignnone" width="1373"]Himachal Tourism Development Projects: इन पर हो रहा काम
इन सभी के अलावा
- नगरोटा बगवां में सड़कों के सुधार कार्य
- ड्रेन व डक्ट का निर्माण
- पुराने बस अड्डे का सौंदर्यीकरण
- क्लॉक टावर का निर्माण
- गांधी ग्राउंड
- नारदा-शारदा मंदिर
- मटौर गार्डन
के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है।
परियोजनाओं की लागत
Himachal Tourism Development Projects: CM ने बताया कि हमीरपुर जिला के श्री बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में 51.09 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण, धर्मशाला में 33.78 करोड़ रुपये की लागत से आइस स्केटिंग रिंक और रोलर स्केटिंग रिंक, कुल्लू में 20.57 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर और मनाली में 36.19 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर, 8.63 करोड़ रुपये की लागत से कुल्लू स्थित नग्गर कैसल का संरक्षण और जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है।