अन्य

हिमाचल में RDG को लेकर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने CM पर उठाए सवाल

Himachal RDG Controversy: हिमाचल प्रदेश में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हालिया दिल्ली दौरे पर सवाल खड़े किए। उनका दावा है कि CM सुक्खू RDG बंद होने के मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात कर कानूनी सलाह ली है।

CM सुक्खू पर उठाए सवाल

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य के हितों की लड़ाई लड़ना गलत नहीं है, लेकिन जिस तरीके से मुख्यमंत्री सुक्खू इस मुद्दे को उठा रहे हैं, वह ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के सामने मजबूती से पक्ष रखने के बजाय मुख्यमंत्री सुक्खू केवल केंद्र पर आरोप लगाने का काम कर रहे है। 

[caption id="attachment_133976" align="alignnone" width="1351"] नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर[/caption]

Himachal RDG Controversy: राजनीतिक बयानबाजी तेज

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में भी RDG बंद हुई थी, लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार के सामने ठोस तर्क रखकर इसे बहाल करवाया। जयराम का कहना है कि समाधान टकराव से नहीं बल्कि संवाद और सही रणनीति से निकाला जाता है। रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।